इस हाई-इंटेंसिटी टूर्नामेंट में नेशनल मार्शल आर्ट्स एकेडमी, हापुड़ के 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 रजत पदक हासिल किए:
- मोह्निश त्यागी (Flyweight) – रजत पदक
- अयान आलम (Featherweight) – रजत पदक
- सुभान सैफी (Lightweight) – रजत पदक
टूर्नामेंट में फाइटर्स के बीच कड़े और तकनीकी मुकाबले देखने को मिले, जहां खिलाड़ियों को स्ट्राइकिंग, ग्रैपलिंग, ग्राउंड फाइटिंग और फिटनेस के हर स्तर पर खुद को साबित करना पड़ा। ICL जैसे प्लेटफॉर्म खिलाड़ियों को प्रोफेशनल फाइटिंग करियर की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
नेशनल मार्शल आर्ट्स एकेडमी, हापुड़ पिछले कई वर्षों से युवाओं को कराटे, बॉक्सिंग, MMA, योगा और फिटनेस ट्रेनिंग प्रदान कर रही है। एकेडमी का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों में आत्मरक्षा कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करना है।
एकेडमी के कोच मास्टर बी.के. भारत के मार्गदर्शन और डायरेक्टर सोनी भारत के नेतृत्व में खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। डायरेक्टर सोनी भारत ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, और भविष्य में एकेडमी के खिलाड़ी और बड़े मंचों पर देश का नाम रोशन करेंगे।
इस उपलब्धि से हापुड़ और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा युवाओं में मार्शल आर्ट्स के प्रति रुचि और भी बढ़ रही है।



0 Comments